एसएसपी योगेंद्र कुमार एवं ग्रामीण एस पी शिवम धाकड़ ने किया बासोपट्टी थाना का निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव झा!

एसएसपी योगेंद्र कुमार एवं ग्रामीण एस पी शिवम धाकड़ ने किया बासोपट्टी थाना का निरीक्षण, अभिलेखों व विधि-व्यवस्था की समीक्षा

मधुबनी, वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार एवं ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने एक साथ गुरुवार को बासोपट्टी थाना का निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी योगेंद्र कुमार ने थाना के विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, परिसर की साफ-सफाई एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न रजिस्टरों एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, नियमित वाहन जांच, सीमा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना परिसर में अनुशासन, बेहतर कार्य संस्कृति और जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी ने थाना के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए।

इस मौकों पर जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदानंद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर बिजेन्द्र कुमार ब्रजेश,थानाध्यक्ष कार्तिक भगत, एस आई अलीशा सिंह, रूपेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, एल के पंडा, बबून राम दास, धीरेंद्र राय सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Join us on: