बेगूसराय एवं पटना की घटनाओं पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, दोनों जिलों में जांच के निर्देश!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

स्वास्थ्य विभाग ने बेगूसराय एवं पटना में उपचार से संबंधित सामने आए मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लिया है। विभाग ने दोनों मामलों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारी से जांच टीम गठित कर विस्तृत जांच कराने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल से संबंधित समाचार एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज के पैर में प्लास्टर करने के बजाय कार्टून बांधकर सदर अस्पताल रेफर किए जाने का मामला सामने आया है।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी, बेगूसराय ने उप विकास आयुक्त एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच टीम को 24 घंटे के भीतर मामले की विस्तृत जांच कर अपना प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

Join us on: