:- रवि शंकर अमित!
-मोकामा नगर के चिंतामणिचक टीओपी के नजदीक राम रतन सिंह कॉलेज के पीछे करंट लगने से चालीस वर्षीय एक व्यवसायी नंदन सिंह की मौत हो गयी।घटना उस समय हुई,जब नंदन सिंह टूटे एलटी वायर को जोड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई।
मृतक नंदन सिंह शेखपुरा जिले के रहने वाले थे।
मोकामा में उनका अपना व्यवसाय था।घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मोकामा पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आगे की जाँच में जुटी है!
बाइट-शंकर कुमार,मोहल्लावासी।



