रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) बिहार चैप्टर ने BASICON-2026 के आयोजन की घोषणा की। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन सचिव एवं आईजीआईएमएस के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष मंडल ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में आयोजित होगा। इस अवसर पर सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि सम्मेलन में देशभर के करीब 500 सर्जनों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में रोबोटिक, लैप्रोस्कोपिक और एंडोस्कोपिक सर्जरी पर लाइव वर्कशॉप, वैज्ञानिक सत्र, शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुति के साथ-साथ पीजी छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।



