बेगूसराय- बाइक सवार 3 भाइयों को स्कार्पियो ने कुचला दो की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत नाजुक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के समीप की बताई जा रही है।मृतकों की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार और खोदावंदपुर थाना क्षेत्र निवासी गणपत कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान गौतम कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पवन कुमार और गणपत कुमार आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे, जबकि गौतम कुमार भी रिश्ते में उनका भाई है।परिजनों के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से चेरिया बरियारपुर स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन कुमार और गणपत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने हादसे में शामिल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।वहीं, दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया है।
बाइट परिजन
बाइट परिजन

Join us on: