रिपोर्ट – रवि शंकर अमित!
मोकामा प्रखंड के हाथीदह थानाक्षेत्र के दरियापुर चौक पर सोमवार की रात दो पक्ष में हिंसक झड़प हो गयी।इस झड़प में दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे रॉड और ईंट-पत्थर भी चले। इस घटना में कुल 8 लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। गंभीर स्थिति में 2 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है! इस घटना के बाद दरियापुर चौक पर अफ़रातफ़री मच गयी। सभी घायलों को मरांची अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों व पीड़ितों के अनुसार,दरियापुर चौक पर रात करीब नौ बजे युवकों के दो गुटों में झड़प हो गयी।देखते ही देखते इस झड़प ने खूनी रुप ले लिया।दोनों पक्षों से भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया और जमकर लाठी-डंडे और ईंट- पत्थर चलने लगे।इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गयी,लेकिन झगड़े को शांत कराने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका बल्कि लोग घटना का वीडियो बनाते रहे!
करीब एक घंटे तक जमकर चले लाठी-डंडे के प्रहार से दोनों पक्षों के कुल 8 लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं।
हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए मरांची अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने लिखित आवेदन नहीं दिया है।आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जायेगी।ग्रामीणों का कहना है कि घटना में पूर्व मुखिया और दिवंगत चौकीदार के स्वजन के बीच भिडंत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर मौसमी कुमारी ने दल बल के साथ मोर्चा संभाला, लेकिन स्थिति को बेकाबू देख थानाध्यक्ष को सूचित किया, थानाध्यक्ष कई अन्य पुलिस कर्मियों समेत घटना स्थल पर पहुँचे और सभी को समझा बुझाकर शांत कराया तथा जख़्मीयों को मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ सभी का ईलाज जारी है, घायलों में प्रथम पक्ष से साजन पासवान, राजन पासवान, ललन पासवान, छोटू कुमार,विभा देवी व कविता कुमारी शामिल हैँ, वहीं दूसरे पक्ष से नीतीश कुमार एवं संगीता देवी जख़्मी हुये हैँ, जिसमें साजन कुमार व राजन कुमार के सिर में गंभीर चोटे आई हैँ, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है! घटना का कारण 5 दिन पूर्व हुये मामूली विवाद को बताया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पाँच दिन पहले दो युवकों के बीच बाइक स्पीड चलाने को लेकर नोक- झोंक हुई थी।
जख़्मीयों के अनुसार सोमवार को उसी घटना की पंचायत के लिए नीतीश पासवान ने साजन व राजन को बुलाया, वहीं साजन व राजन के परिजनो का आरोप है की, बुलाने के बाद फिर वाद विवाद शुरु हो गया और प्रथम पक्ष के कई लोग जो पुरी तैयारी में थे, उन्होंने दोनों भाई पर लाठी डंडे और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख़्मी हो गये, घटना की सूचना मिलते ही साजन राजन के परिजन बचाने पहुँचे लेकिन जो जो आता गया सभी की पिटाई होती गई , दोनों तरफ से हुई इस झड़प में कुल 8 लोग जख्मी हो गये, तबतक पुलिस मौके पर पहुँच गई और मामले को शांत करवा कर दोनों पक्ष के घायलों को अस्पताल ले गई, वहीं घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है लिहाजा पुलिस की चौकसी भी बढ़ा दी गयी है! फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है! वहीं एस आई मौसमी कुमारी ने बताया की, अभी आधा दर्जन लोगों को अस्पताल लाया गया है जिनका ईलाज जारी है, आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी!



