रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ में युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान
लखीसराय। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, लखीसराय में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा भारत द्वारा आयोजित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” में बिहार सरकार के कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री श्री सिन्हा एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर समाज को नशामुक्ति का संदेश देने के साथ हुई। आगमन पर जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत एवं आभार प्रकट किया। इसके बाद सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा प्रातः 11 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन को उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से सुना।
अपने संबोधन में श्री सिन्हा ने कहा कि नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 2021 को बिहार विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पूरे बिहार में नशामुक्ति जनजागरण अभियान की शुरुआत की थी, जो आज भी लगातार जारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वच्छ भारत अभियान की तरह नशामुक्ति अभियान भी जनभागीदारी से एक व्यापक जनआंदोलन बनेगा।
कार्यक्रम में जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, जनप्रतिनिधि, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक कुमार सिंह सहित पार्टी के वरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में अपर समाहर्ता (एडीएम) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सादर आभार
अजय कुशवाहा
मीडिया प्रभारी,
लखीसराय।



