करंट की चपेट में बिहार पुलिस जवान , रेलकर्मी और किसान की हुई मौत। तीन परिवारों में मचा मचा कोहराम।

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

-मुंगेर : जिले के अलग -अलग थाना क्षेत्र में विधुत की चपेट में आने से तीन लोगो की मौत हो गयी वही इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है ,पहली घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां चाचा – भतीजा की करेंट की चपेट में मौत हो गई। बताया जाता है बीती रात घर में लाइट नहीं करने के कारण आज सुबह दोनों नाई पोखर बजरंगवली स्थित बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली के तार को ठीक कर रहा था इसी दौरान दोनों करेंट की चपेट में आकर गिर गया।जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचे दोनों को अचेत अवस्था में देख स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गए गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने सफियासराय स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तुंरत मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों को मुंगेर सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मच गई।

बताया जाता है कि मृतक पंकज कुमार 39 वर्षीय पिता रामदेव साह का पुत्र था , मृतक जमालपुर रेल कारखाना में और हेल्पर के पद पर कार्यरत था। वही पत्नी सोनी कुमारी का रो रो के बुरा हाल है। वही मृतक 28 वर्षीय अमन कुमार पिता राजकुमार साह का पुत्र है। अमन कुमार बिहार पुलिस का जवान है और समस्तीपुर जिला में पदस्थापित था डीएसपी का बॉडीगार्ड भी था। बताया जाता ही अमन कल ही गांव आया था और आज देवघर पैदल जाने वाला था। मृतक जवान की शादी दो साल पुर्ब खगड़िया जिला के रूचि कुमारी के साथ हुई थी। ग्रामीणों ने बताया की दोनों रिश्ते में चाचा – भतीजा था लेकिन दोनों में गहरी दोस्ती थी आज सुबह दोनों मुंह धोने के लिए बजरंगबली स्थान गया गया तभी बिजली के करेंट की चपेट में मौत हो गयी।वही पुलिस ने परिजनों के बयान ले रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वही दूसरी घटना टेटिया बंबर थाना क्षेत्र चम्पाचक गांव की है जंहा 61 वर्षीय किसान जेहल सिंह अपने खेत में धान की पटवन कर रहा था इसी दौरान पटवन खत्म होने के बाद समरसेवल मशीन को बंद के दौरान करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर गए। वही इस घटना को देख खेत में कार्य कर रहे अन्य किसान की नजर पर पड़ी तो किसी तरह जेहल सिंह को स्थानीय अस्तपताल ले जाया गया जंहा चिकित्स्कों ने किसान जेहल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सुचना मिलने बाद टेटिया बंबर पुलिस अस्तपताल पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।

Join us on: