संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650 वें जयंती पर भाजपा देशभर में चलाएगी – समरसता संकल्प अभियान- जिलाध्यक्ष!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश में “समरसता संकल्प अभियान” चलाएगी- उक्त बातें बाढ़ भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान, पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद ने कही!
जिलाध्यक्ष ने रविदास महाराज के जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुये कहा कि
श्री गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक हैं; उनका “बेगम-पूरा” का दर्शन ऐसे समाज की कल्पना है, जहाँ किसी प्रकार का दुख, पीड़ा या भेदभाव न हो।
फ्रांसीसी क्रांति और अब्राहम लिंकन के स्वतंत्रता संबंधी भाषणों से सदियों पहले श्री गुरु रविदास महाराज ने दुनिया को समानता और समरसता का विचार दिया।29 जुलाई को श्री गुरु पूर्णिमा की संध्या पर देशभर के सभी मंदिरों में “समरसता दीप महोत्सन का भव्य आयोजन होगा।
स्तर तक पहुँचेंगे। “कलश वंदन अभियान” के माध्यम से जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र से भरे कलश हर प्रदेश, जिला और मंडल, गाँव स्तर5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से जन्मस्थली सीर गोवा (वाराणसी) तक निकलेगी “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा”।गुरु रविदास जी द्वारा दिखाया गया मार्ग ही ‘सबका साथ, सबका विकास, सबक सबैका प्रयास’ के संकल्प का मूल आधार है; यह अभियान सामाजिक समरसता, और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जनआंदोलन बनेगा।
शंखनाद के लिये पटना ग्रामीण से रवि शंकर अमित के साथ गोविंद कुमार की रिपोर्ट!

Join us on: