किसानों संग खेत में उतरी वैशाली डीएम वर्षा सिंह, दिया धान रोपने में साथ!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

हाजीपुर—-धान की खेती को जिले में बढ़ावा देने के लिए वैशाली की डीएम श्रीमती वर्षा सिंह आज खुद खेत में उतर गईं।
बिदुपुर थाना क्षेत्र के खजबता गांव में महिला किसानों के साथ डीएम ने कंधे से कंधा मिलाकर धान की बिचड़ा रोपनी की। कीचड़ में पैर रखकर, कपड़ा संभालकर जब डीएम ने हाथ में धान का पौधा लिया तो वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया।
गांव की महिलाओं ने कहा – “मैडम, आप भी हमारे साथ रोपनी कीजिए, तो हमारा हौसला दोगुना हो गया।”
किसी ने पहली बार महिला डीएम को खेत में धान रोपते देखा था। डीएम ने कहा – “किसान ही अन्नदाता है। जब तक हम उनकी मेहनत को नहीं समझेंगे, कृषि आगे नहीं बढ़ेगी।”

Join us on: