रिपोर्ट – अमित कुमार
भाजपा प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार सुनिश्चित देख कर जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर के लोग फर्जी मतदाता से वोट डलवाने का प्रयास कर रहे हैं.
इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने सभी पीठासीन अधिकारियों को सभी बूथों पर वोटरों के मतदाताओं के सत्यापन की जांच के लिए अनुरोध किया है.
कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ स्वतंत्र मताधिकार का प्रयोग लोग कर सकें, इसको सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है।
इसलिए जिस तरह से फर्जी voter के द्वारा माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कोई सफलता इनको मिलने नहीं जा रही है, इनकी जमानत जब्त होने वाली है।
बांकीपुर की जनता पूरी तरह से तैयार बैठी है, सबक सिखाने के लिए ऐसे फर्जी लोगों को।
बांकीपुर में मुकाबला बिल्कुल साफ है। बांकीपुर की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है।”



