रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
बसबरिया चौक पर हुई थी लूट, ग्रामीणों की सतर्कता से हुआ मामले का उद्भेदन
पिस्तौल दिखाकर महिला से बैग छीना था अपराधियों ने
मधुबनी जिले के साहरघाट थाना पुलिस ने बसबरिया चौक के पास सीएसपी संचालक से हुए लूटकांड का 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात को लेकर बेनीपट्टी डी एस पी अमित कुमार ने प्रेस प्रतनिधियों को बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नगद व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उक्त कार्रवाई साहरघाट थाना के त्वरित और संगठित दलबल के द्वारा की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना 27 जुलाई 2026 को तब अंजाम दिया गया जब सीएसपी केन्द्र के संचालक अनीता कुमारी अपने कार्य के दौरान बसबरिया चौक के पास जा रही थी। उसी समय एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने पिस्टल दिखाकर उसका बैग छीनने का प्रयास किया। स्थानीय लोगो ने आरोपियों का पीछा किया और पीछा करते समय आरोपियों ने मोटरसाइकिल छोड़कर भागने की कोशिश की, किन्तु ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए अभियुक्त ने स्वयं को गुलशन कुमार, पता पप्पु ठाकुर, थाना पुपरी, जिला सीतामढ़ी का बताया। उसके कब्जे से लूटी गई नगदी ₹5,000 तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए है। पूछताछ में गुलशन ने भागने वाले साथी का नाम संतोष मुखिया, पिता राजदेव मुखिया, राजधट्टा, थाना बेनीपट्टी, जिला मधुबनी बताया और उसने स्वीकार किया कि घटना की रैकी बसबरिया गाँव का निवासी मनोज शर्मा, पिता राम बल्लम शर्मा, बसबरिया, थाना साहरघाट कर रहा था। वहीं साहरघाट पुलिस ने रैकी कर रहे मनोज शर्मा को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गुलशन के पास से एक पर्ची पर मोबाइल नंबर,आशुतोष झा,पिता शत्रुधन झा के गांव थाना साहरघाट का नाम भी लिखा हुआ मिला। प्रारम्भिक पूछताछ में गुलशन ने बताया कि आशुतोष ने उन्हें सूचित किया था कि सीएसपी संचालक बैंक से बड़ी रकम निकाल कर जा रही है। जिस से लूट के बाद उसे फोन कर सूचित किया जाए। गुलशन ने यह भी बताया कि आशुतोष के घर के पास चार लोग आशुतोष झा, गुलशन कुमार, संतोष मुखिया और मनोज कुमार शर्मा मिलकर योजना बनाते थे तथा आशुतोष ने संतोष को पिस्टल उपलब्ध कराया था। बता दें कि इस मामले में साहरघाट थाना में दर्ज संख्या.-144/26, दिनांक 27/07/2026 के अंतर्गत धारा 309 (3) बीएनएस के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की तफ्तीश जारी है और संदिग्धों के अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन व छिपामारी जारी है। साथ ही, विचाराधीन व्यक्तियों को पकड़ने तथा अपराध का शीघ्र उद्भेदन करने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपनी तत्परता व जागरूकता का प्रदर्शन किया है। जिस का लोगों ने भी शराहना किया है।




