रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी ग्रामीण एसपी शिवम धाकर ने जयनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी तथा लंबित मामलों की समीक्षा की।
ग्रामीण एसपी ने थाना अध्यक्ष को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा वारंट और कुर्की के मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्ती बढ़ाने और आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने पर भी विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निपटारा पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर डीएसपी थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।



