रिपोर्ट – सुमित कुमार!
-मुंगेर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज तारापुर और असरगंज के दौरे पर शिक्षा, सुरक्षा और पेयजल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण किया ।मुख्यमंत्री तारापुर प्रखंड के लौना पंचायत में प्लस टू किसान वैदिक उच्च विद्यालय में माडल स्कूल का उद्घाटन किया इसके साथ तारापुर विधानसभा क्षेत्र के दस माडल स्कूलों का भी शुभारंभ किया। इसके साथ विद्यालय में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष और आधुनिक प्रयोगशाला का भी लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वर्ग में पहुंचकर बच्चों को से बात चीत की और पढ़ाई के बारे जानकारी ली । इसके बाद करोड़ो रुपए से बनी आदर्श थाना हरपुर में नवनिर्मित आदर्श थाना भवन का भी उद्घाटन किया ओर अवलोकन किया । इसके बाद मुख्यमंत्री रामानंद एवं पारसी रामउच्च माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद असरगंज परिसर में नवनिर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन और शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत किया ।इस मौके पर उन्होंने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़े कई बड़े घोषणाएं की। असरगंज में रामानंद व परसीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय से राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी बीएड कालेजों में चरणबद्ध तरीके से डिग्री महाविद्यालय खोले जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि असरगंज में डिग्री कालेज की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब 14 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का स्थायी भवन बनेगा। परिसर के आसपास खेल मैदान विकसित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला प्रशासन को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 211 डिग्री कालेज खोले जा चुके थे। असरगंज कालेज के शुभारंभ के साथ यह संख्या बढ़कर 212 हो गई है। सभा में मुख्यमंत्री ने तारापुर के विकास को लेकर भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक बेरोजगार युवक-युवती की पहचान कर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। असरगंज के अमैया, बैजलपुर और कर गांव के आसपास प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में माडल विद्यालयों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मंगलवार को 10 नए माडल विद्यालयों के उद्घाटन के बाद इनकी संख्या 561 हो गई है। इन विद्यालयों में लाइव क्लास, डिजिटल लर्निंग और नीट-जेईई की तैयारी की विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बिहार के सभी स्कूलों में शनिवार को आधे दिन की पढ़ाई होगी।
बाइट :-सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री
इस मौके पर डीजीपी विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार,प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार,मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणिकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, मौजूद थे




