बेगूसराय- 70 वर्षीय बुजुर्ग की ईंट पत्थर से सिर कुचलकर हत्या!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर जहां वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की पत्थर से सिर कुचलकर और चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक का शव खेत में बने मचान पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में अपराधियों ने 70 वर्षीय आशो पासवान की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आशो पासवान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बहियार स्थित खेत की रखवाली कर रहे थे। सुबह उनका शव खेत में बने मचान पर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।सूचना मिलते ही एसपी मनीष, सदर डीएसपी-2 कुमारी दुर्गा शक्ति, वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान को लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।एक बुजुर्ग व्यक्ति की पत्थर और चाकू से हमला कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कुछ युवक शराब पीकर बगीचे में आते थे और लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे। आशो पासवान इसका विरोध करते थे, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की बात कही है।फिलहाल पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कब तक कर पाती है।
बाइट – परिजन
बाइट – परिजन
बाइट – एसपी मनीष

Join us on: