:- रवि शंकर अमित!
बांकीपुर में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, नितीन नवीन के भव्य रोड शो में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के दिग्गज नेताओं ने दिखाई एकजुटता
बांकीपुर में उमड़ा जनसैलाब, नितीन नवीन के रोड शो ने बनाया ऐतिहासिक माहौल
नितिन नवीन और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, बांकीपुर की जनता ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
भट्टाचार्य रोड से मोना सिनेमा तक गूंजा भाजपा का विजय संकल्प, नितीन नवीन के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़
हर गली-चौराहे पर ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’ का संकल्प, बांकीपुर में भव्य रोड शो
जनसमर्थन की नई तस्वीर बना बांकीपुर, नितीन नवीन के रोड शो में जनता का अभूतपूर्व उत्साह
पटना, 27 जुलाई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के अंतिम दौर के प्रचार में आज भाजपा एवं एनडीए ने अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक एवं भव्य रोड शो का आयोजन किया। इस विशाल रोड शो का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने किया।
उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रवि शंकर प्रसाद, मंत्री श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी तथा एनडीए के अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि एक विशेष रूप से सुसज्जित रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते रहे। भाजपा-एनडीए के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भी पूरे रोड शो के दौरान नेताओं के साथ मौजूद रहे।
भट्टाचार्य मोड़ से प्रारंभ हुआ यह भव्य रोड शो धीरे-धीरे जनसैलाब में तब्दील हो गया। पूरा मार्ग भाजपा के झंडों, बैनरों और स्वागत द्वारों से सजा हुआ था। सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने फूलों की वर्षा कर नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों ने पुष्पमालाएं, गुलदस्ते और जयघोष के साथ नेताओं का अभिनंदन किया।
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नितीन नवीन लगातार हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। रथ जिस-जिस मार्ग से गुजरा, वहां लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। घरों की बालकनियों, छतों और झरोखों से लोगों ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत किया। अनेक स्थानों पर महिलाओं ने अपने घरों की छतों से आरती उतारकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नितीन नवीन और एनडीए नेताओं का अभिनंदन किया।
पूरा वातावरण भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय श्रीराम तथा भाजपा के समर्थन में गूंजते नारों से उत्साहपूर्ण बना रहा।
रोड शो का निर्धारित मार्ग भट्टाचार्य मोड़ से प्रारंभ होकर उमा सिनेमा, बुद्ध मूर्ति चौराहा, कदमकुआं वेडिंग जोन, नाला रोड चौराहा, ठाकुरबाड़ी रोड, रूपक सिनेमा, उद्योग भवन होते हुए मोना सिनेमा के समीप पहुंचा, जहां यह एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गया। पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्थानीय नागरिकों तथा भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने दर्जनों स्वागत मंच बनाकर नेताओं का अभिनंदन किया।
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड से बड़ी संख्या में भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ता अपने-अपने झंडों और बैनरों के साथ रोड शो में शामिल हुए। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं भी बड़ी संख्या में सड़क किनारे खड़ी होकर नेताओं का स्वागत करती रहीं। कई स्थानों पर पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के बीच नेताओं का अभिनंदन किया गया।
पूरे रोड शो के दौरान सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों के बावजूद कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुशासित ढंग से पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।
भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता का यह अपार जनसमर्थन मतदान के दिन रिकॉर्ड मतों में परिवर्तित होगा और भाजपा-एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। पार्टी ने इसे केवल एक चुनावी रोड शो नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता द्वारा विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने विश्वास का विराट जनप्रदर्शन बताया।




