छात्र आंदोलन में 694 गिरफ्तार, 339 नाबालिगों को छोड़, 91 पुलिस अधिकारी/जवान जख़्मी, 14 वाहन क्षतिग्रस्त!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार पुलिस मुख्यालय ने 25 जुलाई के छात्र आंदोलन और हिंसा को लेकर बयान जारी किया है। पुलिस के मुताबिक राज्यभर में प्रदर्शन के दौरान कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 339 नाबालिग और छात्रों को सत्यापन के बाद छोड़ दिया गया।
हिंसक घटनाओं में शामिल 355 लोगों को न्यायालय में पेश किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान 91 पुलिस अधिकारी और जवान घायल हुए, जबकि 14 सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा और एक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि कई प्रशासनिक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं और पूरे मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: