सीवान- कथित पुलिस फायरिंग मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया स्पष्टीकरण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

सीवान में कथित पुलिस फायरिंग मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि बीते 25 जुलाई को जेपी चौक पर प्रदर्शन के दौरान एक सिपाही ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग की थी। इस मामले में संबंधित सिपाही अभिषेक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि मौके पर कोई घायल नहीं हुआ, जबकि बाद में तीन लोग अलग-अलग स्थानों पर गोली लगने से घायल मिले, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। तीनों घायलों के बयान के आधार पर सीवान नगर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

Join us on: