श्रावणी मेला को लेकर कमिश्नर व डीएम ने आला अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

भागलपुर सुल्तानगंज विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम कुमार मीणा,डीएम अलंकृता पाण्डेय , आईजी विवेक कुमार, ने जिला व प्रखंड के सभी आला अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लिये इस दौरान प्रमंडलीयआयुक्त,डीएम,आईजी,एसपी डीएसपी सहित सभी आला अधिकारियों के साथ नमामि गंगा घाट पहुंचकर उदघाटन स्थल, अजगैविनाथ मंदिर, हेलीपैड स्थल,का निरक्षण कर जायजा लेते हुए सभी अधिकारियों को समय पुर्ण सारी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिये गौरतलब है कि 28 जुलाई को श्रावणी मेला का उदघाटन होना है, इसके लिए बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा होना है इस उदघाटन समारोह में बिहार सरकार के कई दिग्गज मंत्री, सांसद, विधायक, जिला व प्रखंड के सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे इसी को देखते हुए प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम कुमार मीणा, डीएम अलंकृता पाण्डेय, आईजी विवेक कुमार ने सभी आला अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सारी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिये और कहा कि कोई भी परेशानी कांवड़ियों को न हो इसके लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं कांवड़ियों को देने का प्रयास करें, इसके लिए विभाग के सभी आला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए इस दौरान डीएम अलंकृता पाण्डेय ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 28 जुलाई को श्रावणी मेला का उदघाटन होना है, उदघाटन में कौन कौन आयेंगे इसके लिए आपको लोगों को ससमय बता दिया जाएगा और कहा कि कांवड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है, इसबार कांवड़ियों को सारी सुविधाएं दिये जाएंगे,और कहा कि तपतपी धुप में भी पानी का छिड़काव सड़क और कांवड़िया पथ पर किया जाएगा इस मौके पर,एडीएम,सीटी एसपी , डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार विडिओ संजीव कुमार,सीओ रमण कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अभीषेक आनंद सहित सभी विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे

बाइट — अलंकृता पाण्डेय , जिलाधिकारी भागलपुर

Join us on:

और पढ़ें