बिहार बंद के बीच पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे चप्पे पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुलाए गए बिहार बंद के बीच पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजधानी में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है।

वीओ: पटना के गांधी मैदान स्थित गेट नंबर-10 के पास करीब 10 से 15 छात्र हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन के लिए जुटे थे। इसी दौरान जब राष्ट्रीय टीवी की टीम कवरेज के लिए पहुंची तो पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और सभी छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद कुछ यूट्यूब क्रिएटर्स को भी हिरासत में लिया है।

नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आज बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इसे देखते हुए पटना समेत पूरे राज्य में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्यभर में 70 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Join us on: