बिहार विधान परिषद का 213 वां सत्र संपन्न, सदन चलने के सभापति ने गिनाए फायदे!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

इस मानसून सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान अल्पसूचित प्रश्नों की 262 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 240 प्रश्नों को स्वीकृत कर संबंधित विभागों को भेजा गया। वहीं तारांकित प्रश्नों की संख्या 333 रही, जिसमें 310 प्रश्नों को स्वीकृति मिली।

सत्र में कुल 21 विधेयक पारित किए गए। इनमें बिहार जुआ प्रतिषेध विधेयक 2026, बिहार माल और सेवा कर संशोधन विधेयक 2026, बिहार भूमि दाखिल खारिज संशोधन विधेयक 2026, बिहार चिकित्सा संशोधन विधेयक 2026, बिहार अपराध नियंत्रण संशोधन विधेयक 2026 और बिहार नगर विकास विधेयक 2026 जैसे महत्वपूर्ण विधेयक शामिल हैं।

सत्र के समापन पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सभी माननीय सदस्यों ने अपने संसदीय दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन किया और जनता के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सदन में रखा। उनके अनुसार इन महत्वपूर्ण विधेयकों के लागू होने के बाद राज्य के कई क्षेत्रों में नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

सभापति अवधेश नारायण

Join us on: