SSB की ताबड़तोड़ कार्रवाई,दो दिन में 639.79 लीटर नेपाल निर्मित शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ताबड़तोड़ कार्रवाई
दो दिनों में 639.79 लीटर नेपाल निर्मित शराब बरामद, 03 तस्कर गिरफ्तार, 03 दोपहिया वाहन जब्त

मधुबनी जिले के जयनगर
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के विभिन्न समवायों द्वारा 23 एवं 24 जुलाई 2026 को अलग-अलग स्थानों पर लगातार सफल कार्रवाई करते हुए कुल 639.79 लीटर नेपाल निर्मित शराब, 03 दोपहिया वाहन जब्त किए गए तथा 03 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई संबंधित पुलिस थानों द्वारा की जा रही है।
पहली कार्रवाई में 23 जुलाई 2026 को जी समवाय मुख्यालय, जयनगर द्वारा प्राप्त आसूचना के आधार पर विशेष नाका लगाया गया। कार्रवाई के दौरान 9.79 लीटर नेपाल निर्मित शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया। गिरफ्तार तस्कर का पहचान गंव लक्ष्मीपुर, थाना खजौली, जिला मधुबनी, बिहार के रुप मे किया है। बरामद सामान को बासोपट्टी थाना को सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई।वही दूसरी कार्रवाई में 24 जुलाई 2026 को ए समवाय, मधवापुर एवं बिहार पुलिस की संयुक्त विशेष नाका पार्टी ने सीमा स्तंभ संख्या 298 के निकट बड़ी सफलता हासिल करते हुए 405 लीटर नेपाल निर्मित सोफी शराब एवं 09 लीटर मैकडॉवेल्स नेपाल निर्मित विदेशी शराब, कुल 414 लीटर शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे एवं सीमा का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भाग निकले, जबकि शराब की पूरी खेप जब्त कर थाना मधवापुर को सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई। तीसरी कार्रवाई में ई समवाय, बाह्य सीमा चौकी खौना द्वारा प्राप्त आसूचना पर विशेष नाका लगाकर 135 लीटर नेपाल निर्मित शराब एवं एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का पहचान गांव खौना, थाना बासोपट्टी, जिला मधुबनी, बिहार के रूप मे किया गया है। जब्त सामग्री को हरलाखी थाना को सुपुर्द किया जा रहा है। चौथी कार्रवाई में ए समवाय, बाह्य सीमा चौकी बिहारी द्वारा 81 लीटर नेपाली शराब एवं एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर का पहचान गां बराही, पोस्ट सुरसंड, थाना परिहार, जिला सीतामढ़ी, बिहार के रूप मे किया गया है। बरामद सामग्री एवं अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु मधवापुर थाना को सुपुर्द किया गया। कार्वाई मे जहां नेपाल निर्मित शराब 639.79 लीटर बरामद किया गया वही 3 तस्कर को गिरफ्तार करते हुए, 3 दोपहिया वाहन जब्त किया गया। कमांडेंट राजेन्द्र कुमार 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने उक्त कार्वाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बिहार पुलिस एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी और अधिक प्रभावी ढंग से निरंतर जारी रहेगी।

Join us on: