रिपोर्ट – अमित कुमार
सीपीआईएम के विधायक अजय कुमार ने बिहार में छात्रों के आंदोलन और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि नीट पेपर लीक के दोषियों पर समय रहते सख्त कार्रवाई की गई होती तो आज पूरे बिहार को हाई अलर्ट पर रखने की नौबत नहीं आती। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से सीधे बातचीत करें। साथ ही कहा कि छात्रों के आंदोलन को बलपूर्वक दबाया नहीं जा सकता और विधानसभा में विपक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगा।
बाइट: सीपीआईएम विधायक अजय कुमार ने कहा, “अगर नीट पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई हुई होती तो आज पूरे बिहार को हाई अलर्ट पर करने की जरूरत नहीं पड़ती। लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर है। प्रधानमंत्री सिर्फ ट्वीट या वीडियो जारी करने के बजाय छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से सीधे बातचीत करें। छात्रों पर बल प्रयोग और गोलीबारी चिंताजनक है। सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जेपी आंदोलन की तरह छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। आज छात्र अपने भविष्य के लिए सड़क पर हैं और समाज व अभिभावकों को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। विपक्ष विधानसभा के अंदर भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा।”



