बीजेपी का मतलब “बड़का झूठा पार्टी” – राजद विधायक भाई वीरेंद्र का हमला!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब “बड़का झूठा पार्टी” है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और छात्रों से किए गए वादों से मुकर गई है, जिसके कारण छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई और छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सरकार की आलोचना की।
ने कहा कि बीजेपी ने युवाओं और छात्रों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में कई पेपर लीक हुए, जिससे छात्रों का भरोसा पूरी तरह टूट गया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई पर भी सवाल उठते हैं और सरकार में बैठे कुछ लोग ऐसी घटनाओं को संरक्षण दे रहे हैं। भाई वीरेंद्र ने महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों पर भी केंद्र सरकार को घेरा।
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर की गिरफ्तारी का भी विरोध किया। उनका आरोप था कि छात्रों के साथ मारपीट की गई, रात में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि कई निर्दोष छात्रों को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि छात्र देश और बिहार का भविष्य हैं तथा उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे दबाने की कोशिश की जाती है।

बाइट: राजद विधायक भाई वीरेंद्र

Join us on: