कमला नदी के रास्ते नेपाल से आई शराब की बड़ी खेप पुलिस ने की जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर मे शराब से भड़ी बोरी नदी के पानी मे पाया गया। ये बाकिया भारत-नेपाल सीमा से होकर बहने वाली कमला नदी के रास्ते कथित रूप से तस्करी कर लाई जा रही शराब की तीन बोरियां 9 नंबर फाटक के पास पानी में फंसी हुई मिलीं। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद इसकी सूचना पुलिस एवं संबंधित विभाग को दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी के तेज बहाव के बीच तीन बोरियां पानी में फंस गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि शराब की यह खेप नेपाल से नदी के रास्ते भारत लाई जा रही थी, लेकिन नदी मे तेज बहाव मे फाटक पर अवरोध के कारण आगे नहीं बढ़ सकी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बरामद शराब की मात्रा, ब्रांड और तस्करों की पहचान को लेकर जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Join us on: