रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
केन्द्र सरकार के गृहमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दहन किया पुतला!
लोकतांत्रिक सरकार में लोकतंत्र का हत्यारा प्रधानमंत्री इस्तीफा दो – मिथिलेश झा
मधुबनी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी जिला परिषद द्वारा नीट पेपर लीक के खिलाफ़ छात्रों नौजवानों के आंदोलन का दमन करने , जंतर मंतर पर हुए बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज, अश्रुगैस एवं अमानवीय कार्रवाई के ख़िलाफ़ केंद्र सरकार के गृह मंत्री एवं शिक्षा मंत्री के इस्तीफा का मांग करते हुए पुतला दहन किया गया। टाउन क्लब मैदान मधुबनी से प्रारंभ होकर भाकपा कार्यकर्ताओं का जुलूस प्रतिरोध मार्च के रूप में शहर के कई मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय के समक्ष पहूंच कर गृह मंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया ।
प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री मिथिलेश झा , राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजश्री किरण ,राज्य परिषद सदस्य उपेंद्र सिंह, रामनारायण बनरैत, मनोज मिश्र, राकेश कुमार पांडेय, रामनारायण यादव, आनंद कुमार झा , सुर्यनारायण महतो , मदन मिश्र , जिला कार्यकारिणी सदस्य अशेश्वर यादव , शहर मंत्री मोतीलाल शर्मा , मोहम्मद साबिर, बलराम यादव, अजय वर्मा ,संतोष कुमार झा , अनिल कुमार सिंह सहित कई जिला नेतृत्वकारी के लोगों द्वारा किया गया।
प्रतिरोध मार्च मधुबनी समाहरणालय के सामने पहुंचकर एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा देश में अराजक , अलोकतांत्रिक एवं पूंजीपतियों की सरकार है। जंतर मंतर पर प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के निर्देशन में संवेदनहीनता का हर सीमा को पार कर दिया है। जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है शिक्षा का बाजारीकरण हो चुका है। एक तरफ विरोध का आवाज दबाया जा रहा है तो दूसरी तरफ आरएसएस के गुंडों के द्वारा छात्रों एवं नौजवानों को पिटवाया जा रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं उसके सभी जनसंगठनों के द्वारा अंचल , जिला ,राज्य सहित जंतर मंतर पर विभिन्न रूपो से छात्रों नौजवानों के आंदोलन के समर्थन करते हुऐ कार्यकर्ता सड़क पर है। केंद्र सरकार के जनविरोधी एवं अलोकतांत्रिक कारवाई के खिलाफ मधुबनी सीपीआई के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया है । प्रतिरोध मार्च एवं पुतला कार्यक्रम में जिला नेतृत्व के साथी संतोष कुमार झा , राजेंद्र मिश्रा, धीरज पासवान , मोहम्मद कलाम, सत्यनारायण यादव,सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ शे भाग लिए ।




