मोतिहारी- NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तिफे की माँग को लेकर युवाओं का विशाल प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट:- धर्मेंद्र कुमार!

NEET परीक्षा प्रश्न पत्र लिक मामले में दिल्ली मन्त्र पर पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के बाद अब देश के कई हिस्सों में छात्रों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।इसी कड़ी में मोतिहारी शहर में छात्रों छात्रों के द्वारा विशाल रैली का आयोजन कर मोतिहारी के एमएस कॉलेज परिसर से निकल चांदमारी चौक,बलुआ चौक,राजाबाजार होते हुए मोतिहारी संग्रहालय तक पहुँचा। एमएस कॉलेज छात्रों ने कचहरी चौक पहुँच सोनम वांगचुक के समर्थन और कथित पेपर लीक के विरोध में विशाल पैदल मार्च जोशपूर्ण आयोजन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।वही दिल्ली पुलिस के द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज,आशुगैस व पानी का फब्बारा छोड़ने की निंदा किया।

प्रदर्शनकारियों ने “दिल्ली पुलिस हाय-हाय”, “दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद” के नारे लगाए। साथ ही प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए तथा उनकी आवाज को दबाने के बजाय सुना जाना चाहिए।

Join us on: