रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
नालंदा जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बुधवार को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसव वार्ड, इमरजेंसी वार्ड और आईसीयू का जायजा लेकर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी महिला का प्रसव घर पर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संस्थान में सुरक्षित तरीके से हो। इसी उद्देश्य से आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की सूची मंगाई गई है, ताकि उनके प्रदर्शन का आकलन किया जा सके और जिन क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव कम हो रहे हैं, वहां सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।मीडिया से बातचीत में डीएम उदिता सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही अनावश्यक रेफरल पर रोक लगाकर अधिक से अधिक मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में ही सुनिश्चित किया जाएगा।वही आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बुधवार को बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में नव निर्मित आईसीयू का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मॉडल अस्पताल के सभागार में किया जिसमें नालन्दा के जिलाधिकारी उदिता सिंह ,जिला परिषद अध्यक्ष तनुजा कुमारी और सिविल सर्जन मौजूद थे। बताते चले कि मॉडल अस्पताल में 5 वेड का आईसीयू का निर्माण कराया गया है जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया है।



