मुजफ्फरपुर- नकली सिगरेट फैक्ट्री का पर्दाफाश, लाखों के नकली सिगरेट जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर: जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी सरैया पंचायत के नंदलाल लुख्खी चौड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड कंपनी के नाम पर संचालित एक अवैध सिगरेट निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की तैयार सिगरेट, भारी मात्रा में कच्चा माल तथा करोड़ों रुपये मूल्य की अत्याधुनिक मशीनें जब्त की गई हैं।
पुलिस की रेड की भनक लगते ही फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री की तलाशी लेकर वहां मौजूद तैयार माल, कच्चे माल और मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया।
मामले की जानकारी देते हुए पश्चिमी एसडीपीओ 2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि फैक्ट्री में एक प्रसिद्ध ब्रांडेड कंपनी के नाम और कॉपीराइट का अवैध रूप से इस्तेमाल कर नकली सिगरेट का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से लगभग 12 लाख रुपये की तैयार सिगरेट, भारी मात्रा में कच्चा माल तथा करोड़ों रुपये मूल्य की मशीनें जब्त की हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
वहीं संबंधित कंपनी की लीगल ऑथराइज्ड टीम ने भी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर जांच करने के बाद पूरे मामले की जानकारी कंपनी के मुख्यालय (हेड क्वार्टर) को दी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Join us on: