रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिल देव चौक के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान मोहब्बत नैईम (64 वर्ष), पिता युसूफ अंसारी, निवासी ग्राम काजीचक, थाना कोईलवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह साइकिल से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर कोईलवर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।




