त्रिवेणीगंज में केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

सुपौल :- जिले के त्रिवेणीगंज में केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक बैठक सोमवार की देर संध्या त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष राजनन्दन चौधरी के आवासीय परिसर में आयोजित की गई। सर्वसम्मति से मनोनीत चुनाव प्रभारी सह पत्रकार जितेन्द्र कुमार राजेश के द्वारा सर्वप्रथम संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया की जानकारी सदस्यों को दी गई एवं आम सहमति से ही अध्यक्ष एवं सचिव के पद पर चयन किए जाने का अपील किया गया, लेकिन आम सहमति नहीं बन पाने एवं उम्मीदवारी का दावा पेश किए जाने के बाद बहूत ही गहमागहमी के बीच चुनाव प्रभारी के द्वारा नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर तीन सदस्यों के द्वारा क्रमशः निवर्तमान अध्यक्ष राजनन्दन चौधरी ,सुधीर कुमार मेहता एवं बिनोद कुमार यादव ने दावा पेश किया वहीं सचिव पद पर दो सदस्यों के द्वारा क्रमशःनिवर्तमान सचिव सरदार राजेंदर सिंह उर्फ सोनू एवं दीनबंधु चौधरी ने अपना अपना दावा पेश किया लेकिन मतदान की प्रक्रिया से पूर्व ही सचिव पद पर अपना दावा पेश करने वाले दीनबंधु चौधरी ने सरदार राजेंदर सिंह उर्फ सोनू को अपना समर्थन देते हुए सचिव पद से अपना नामांकन का दावा वापस ले लिया इस प्रकार सचिव पद पर मतदान से पूर्व ही सरदार राजेंदर सिंह उर्फ सोनू निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रभारी के द्वारा गोपनीय एवं पारदर्शिता के साथ मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई मतदान समाप्ति के पश्चात मतों की गिनती की गई। मतों की गिनती में कुल 42 मत पड़े जिसमें सुधीर कुमार मेहता को सर्वाधिक 23 मत मिले वहीं निवर्तमान अध्यक्ष राजनन्दन चौधरी को 17 मत मिले वहीं विनोद कुमार यादव को 2 मत प्राप्त हुआ इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक मत मिलने पर सुधीर कुमार मेहता को अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर पूर्व की तरह ही पवन कुमार अग्रवाल पद पर बरकरार रहे। एसोसिएशन के संरक्षक पद पर सज्जन कुमार संत एवं अरविन्द कुमार उर्फ सतीश जी को मनोनीत करते हुए उपाध्यक्ष के पद पर गोपेश कुमार यादव एवं दीनबंधु चौधरी को उपसचिव की कमान सौंपी गई। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को एसोसिएशन के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Join us on: