रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी, बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार तथा मधुबनी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के आदेशानुसार संचालित अभियान के तहत् अररिया संग्राम थाना से सम्बंधित प्राथमिकी (काण्ड संख्या-12/25, आर्म्स एक्ट) के फरार अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय के द्वारा जारी इश्तेहार वारंटों का विधिवत् तामिला कर लिया गया। अभियुक्त हेमकांत कुमार यादव, पिता चन्द्रदेव यादव, गांव टेंगरार, थाना खुटौना, जिला मधुबनी के विरुद्ध ये कार्वाई किया गया है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा ने बताया है कि अभियान में विशेष तौर पर लक्षित ठिकानों की तलाशी ली गई और आरोपितों के घरों पर दस्तावेजी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के द्वारा जारी इश्तेहार का औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया। उन्होंने कहा कि तामिले गए इश्तेहार आगे की कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया में सहायक साबित होंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। वहीं, जिले के पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने कार्वाई को लेकर बताया है कि यह कार्रवाई समाज में कानून व शांति बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई, मौके पर उन्होंने आश्वासन दिया कि फरार आरोपितों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी और गहन जांच जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई है। जिला पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि आरोपितों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन पर सूचित करें ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।




