रोहतास- शादी के नाम पर ठगी गिरोह का खुलासा , दूल्हन समेत 4 गिरफ्तार!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट!

रोहतास जिले के डालमियानगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में दूल्हन, उसकी मां और बहन भी शामिल थीं। पुलिस ने मौके से एक लाख चालीस हजार रुपए भी बरामद किए हैं।
डालमियानगर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि शादी के बहाने एक युवक से ठगी की जा रही है।
19 जुलाई की रात करीब 10 बजे एक युवक को शादी कराने के नाम पर बुलाया गया था। शादी की रस्म शुरू होते ही दूल्हन और उसके परिजन वहां से भागने की फिराक में थे।
सूचना मिलते ही डालमियानगर थाना पुलिस ने तुरंत छापेमारी की। पुलिस ने दूल्हन, उसकी बहन, मां और एक अन्य आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से ठगी की पूरी राशि एक लाख चालीस हजार रुपए नगद भी बरामद कर ली गई।

“डालमियानगर थाना को सूचना मिली थी कि शादी के नाम पर एक गिरोह ठगी कर रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें दूल्हन, उसकी मां और बहन शामिल हैं। इनसे ₹1,40,000 बरामद किए गए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।”

पुलिस के अनुसार गिरोह शादी के नाम पर लोगों को फंसाकर मोटी रकम वसूलता था और फिर मौके से फरार हो जाता था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी से पहले लड़की और उसके परिवार की पूरी जानकारी और सत्यापन जरूर कर लें ताकि ऐसे गिरोहों का शिकार होने से बचा जा सके।

Join us on: