50 लाख रुपए दो और अपनी सुरक्षा कर लो, चर्चित बिल्डर से रंगदारी की माँग!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

50 लाख रुपए रंगदारी दो और अपनी सुरक्षा कर लो
शहर के चर्चित बिल्डर तेज़ टावर के डायरेक्टर विकास कुमार से 50 लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई है
गोरिया मठ के बगल में स्थित अमित कुमार और उसके छोटे भाई सुमित कुमार ने दिनांक 3 जुलाई को उनके धर्मसभा गली में स्थित कार्यालय में चढ़कर रिवाल्वर धौस दिखाकर गली क्लोज करते हुए 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग करने का मामला प्रकाश में आया अमित कुमार व सुमित कुमार और उनके साथ आए अज्ञात लोगों ने कहा कि हमको 50 लाख देकर अपनी हमसे अपना सुरक्षा करालो
रंगदारी की मांग करते हुए आरोपियों ने कहा कि हमको 50 लाख रुपए देकर हमसे सुरक्षा करालो उसी समय उनकी पत्नी भी आई और धमकी दिया कि हमारा उठना बैठना शहर के सभी रंगदारों और बाहुबलियों के साथ है अगर पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो हमारा कुछ भी नहीं कोई बिगाड़ सकता
बिल्डर विकास कुमार ने बताया कि दिनांक 13 जुलाई 2026 को भी पूरे दिन मुझे जान से मारने की धमकी दी गई
अमित कुमार व सुमित कुमार पर सिविल लाइंस थाना व कोतवाली थाना में कई मामले दर्ज है जिसमें राहुल सोनार रघु सोनार बुलियन सोनार का पैसा हड़पने एवं मारपीट का मामला दर्ज है वही माहुरी मंडल के समाज के लोगों को डुप्लीकेट चांदी का सिक्का बनाकर लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा चुका है
इस तरह के कई संगीन मामले दोनों के खिलाफ दर्ज है उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने और परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है बिल्डर विकास कुमार ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है जिसे साच के रूप में पुलिस प्रशासन को शॉप दिया गया है।
बाईट – विकास कुमार
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गयाजी

Join us on: