रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले की पुलिस टीम पर हुए हालिया हमले के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, करीब 40 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल और एक लूटी हुई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार का पहचान मनीष कुमार पासवान, कृष्णा कुमार, रविशंकर कुमार मंडल, बोबी कुमार चौपाल और अक्षय कुमारके रूप मे किया गया है। गिरफ्तार अभयुक्तो के विरुद्ध विभिन्न थानोहैमे पूर्व से अपराधिक मामले दर्ज है। दिनांक। 16/07/2026 की मध्यरात्रि में रहिका थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी पुलिस अवर निरीक्षक रूपक कुमार अपने निजी मोटरसाइकिल पर चौकीदार के साथ लौट रहे थे, उसी समय तीन अपराधियों ने उन्हें रोका और चौकीदार का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। दोनों पुलिसकर्मियों ने बहादुरी से विरोध किया, लेकिन संघर्ष के दौरान एक हमलावर ने पुलिस रूपक कुमार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी हमलावर मौके से उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सा व्यवस्था कराई गयी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर आरोपी को शीघ्र पकड़ने हेतु सदर-01 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की थी। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूत्रों के आधार पर गहन छापामारी शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18/07/2026 को प्राप्त सूचना पर रहिका टीम बसौली बलाट बगीचा पहुंची, जहां दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच संदिग्ध को देखा गया। पुलिस की मौजूदगी देख अपराधी भागने का प्रयास करने लगे, परन्तु मौके पर पर्याप्त बल होने के कारण आखिकार सभी पकड़े गए। पूछताछ व तलाशी में अभियुक्तों के पास से आपत्तिजनक सामग्रियाँ बरामद हुईं। पूछताछ में पीड़ित पुलिस घटना में मनीष, अक्षय व उनका एक अन्य साथी संलिप्त पाए गए। पुलिस के लूटी हुई मोटरसाइकिल भी पकड़े गए अपराधियों के निशानदेही पर बरामद कर ली गई है। सभी बरामद वस्तुएं सील कर विधिवत जप्त कर ली गयी हैं और गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने दिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार छापेमारी जारी है। आगे की कानूनी कार्रवाई और आवश्यक जानकारी को आगे सार्वजनिक कर दी जाएगी। सभी पकड़े गए अभियुक्त का पहचान मनीष कुमार पासवान, पिता उमेश पासवान, गांव छाछा, थाना रैयाम, जिला दरभंगा। कृष्णा कुमार, पिता उमेश पासवान, गांव छाछा, थाना रैयाम, जिला दरभंगा। रविशंकर कुमार मंडल, पिता परमेश्वर मंडल, गांव शंकरपुर, थाना सकरी, जिला मधुबनी। बोबी कुमार चौपाल, पिता गंगा चौपाल, गांव लक्ष्मीपुर पचारी, थाना रैयाम, जिला दरभंगा एवं अक्षय कुमार, पिता ललित पासवान, गांव छाछा, थाना रैयाम, जिला दरभंगा के निवासी के रूप मे किया गया हैं। इनमें से चार अभियुक्तों का पहले आपराधिक इतिहास रहा है, जो रहिका, सकरी और पंडोल थाना में दर्ज है और इन पांचों के पास से बरामद किए गए में देशी पिस्टल 01, जिंदा कारतूस 03, ब्राउन शुगर 40 ग्राम और मोबाईल 04, साथ ही, लूटी गई मोटरसाईकिल 01 पाई गई है। सभी को विधिक कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।




