भोजपुर- धान रोपनी के दौरान ठनका गिरने से एक की मौत!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है। मंदुरी गांव में सोमवार को खेत में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन समेत दो किशोरियां घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गड़हनी थाना क्षेत्र के मंदुरी गांव निवासी बिरेन्द्र चौधरी की 18 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी सोमवार सुबह अपनी छोटी बहन और गांव की एक अन्य किशोरी के साथ खेत में धान की रोपनी कर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में तीनों आ गईं।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही नंदनी कुमारी ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन चांदनी कुमारी और एक अन्य किशोरी घायल हो गईं। घायलों में एक का इलाज सदर अस्पताल, जबकि दूसरी का निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Join us on: