मधुबनी-पुलिस ने गांजे की खेप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के लौकहा थाना पुलिस ने जिला में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 18 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी धीरज कुमार के नेतृत्व में गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली कि एक ऑटो के द्वारा अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो में छिपाकर रखे गए कुल 18 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर मौजूद दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया है कि बरामद गांजा और ऑटो को विधिवत रूप से जब्त कर लिया गया है। वही दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए। आगे की जांच परताल को जारी रखा गया है। दोनो तस्कर से गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक धीरज कुमार ने आगे बताया है की जिले में नशे की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, गुप्त सूचना पर की गई यह कार्रवाई जिले में नशीले पदार्थों की आपूर्ति और उसके दुष्प्रभवों को रोकने की हमारी निरंतर कोशिश का हिस्सा है। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर अन्य संदिग्धों तक भी पहुंचने का प्रयास पुलिस कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत थाने को सूचित करें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने बरामदगी के बाद क्षेत्र में गश्ती और निगरानी तेज कर दी है। थाना प्रशासन ने स्थानीय समुदाय को इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने तथा पुलिस से सहयोग करने का आग्रह किया है।

Join us on: