पटना जिले के मनेर उप डाकघर परिसर में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी।

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

मिलने के बाद सोमवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार वरीय डाक अधीक्षक पासपोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा संदेश भेजा था। भेजे गए ईमेल में लिखा था कि निवेदा पेथुराज ने हमारे पैगम्बर मुहम्मद का अपमान किया है, इसलिए दोपहर 1:15 बजे पासपोर्ट और डाकघर में तीन साइनाइड पॉइजन गैस और आरडीएक्स बम फोड़े जाएंगे तथा केवल एक धर्म विशेष के लोगों को वहां से निकाल लिया जाए।

धमकी मिलने के तुरंत बाद मनेर डाकघर के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन और मनेर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, एएसआई मुन्ना कुमार और अभय कुमार अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे डाकघर परिसर को खाली करा दिया गया। इसके बाद पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और श्वान दल की टीम भी जांच के लिए पहुंची और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई।

पश्चिम पटना सिटी एसपी संकेत कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कई घंटे की जांच के बाद परिसर से कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई और मामला अफवाह निकला। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी की सत्यता की जांच में जुटी है।

Join us on: