सारण में बारातियों से भरी बस पलटी एक की मौत लगभग आधा दर्जन घायल।

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में रविवार को देर रात बारातियों से भरी एक बस पलट गई जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई । रविवार को देर रात हुई इस बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है घटना का कारण बस के चालक का स्पीड ब्रेकर पर से नियंत्रण हटाना बताया गया है दुर्घटना में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखे पेड़ और बिजली केक खंभे से टकराने के बाद पलट गई यात्रियों के अनुसार यह बस वैशाली जिले के लालगंज से बारात लेकर जगदीशपुर जा रही थी तभी यह घटना हो गई स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के पीछे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला एक बाराती बस के नीचे दब गया जिसे जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकल गया और उसे तत्काल तरैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना सारण जिले के तरैया प्रखंड के गंडार गांव में हुई है। मृतक की पहचान वैशाली जिले के बिशनपुर अर्रा गैरोल निवासी मोहम्मद असगर 35 वर्ष के रूप में हुई है हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया दुर्घटना के उसे बस को सड़क से हटवा कर ट्रैफिक शुरू कराया गया है मृतक के शौक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Join us on: