उपायुक्त ने झुमरी तिलैया नगर परिषद् का दौरा किया!

SHARE:

:- राम कुमार

विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्य हेतु स्थल का लिया जायजा

कोडरमा। सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के धरातल पर उतरने के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। आमजनों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले में कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त आदित्य रंजन ने झुमरी तिलैया नगर परिषद् का दौरा किया। अपने दौरे के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्य हेतु स्थल का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उपायुक्त ने गोवर्द्धन तालाब एवं पार्क हेतु चयनित का जायजा लिये। उन्होंने नगर प्रशासक विनित को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब का सौंदर्यकरण एवं सुदरीकरण को लेकर प्रस्ताव तैयार करें। पार्क हेतु चयनित भूमि पर अवैध रुप से अतिक्रमण किये जाने पर अतिक्रमणवाद चलाते हुए स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही पार्क चयनित भूमि का सीमांकन करने की बात कही।
तत्पश्चात् उपायुक्त रंजन ने भास्कर तालाब एवं श्मशान भूमि का जायजा लिये। उन्होंने भास्कर तालाब का सौंदर्यकरण करने को लेकर प्रस्ताव तैयार करने की बात कही एवं श्मशान घाट में शेड निर्माण को लेकर स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। कोरियाडीह तालाब का निरीक्षण करते हुए उक्त स्थल पर स्थित श्मशान घाट में शेड निर्माण करने को लेकर प्रस्ताव बनाने की बात कही।
तत्पश्चात् उपायुक्त रंजन ने गुमो खेल मैदान का जायजा लिये। उन्होंने चिल्ड्रेन पार्क एवं खेल मैदान हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर प्रशासक को निर्देशित करते हुए कहा कि चिल्ड्रेन पार्क एवं खेल मैदान हेतु भूमि का सीमांकन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया। खेल मैदान के समीप स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुदृढ़ीकरण करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने नगर निकाय कार्यालय हेतु चयनित भूमि और उत्पाद विभाग के लिए गोदाम हेतु चयनित भूमि का भी निरीक्षण किये।
इस मौके पर नगर प्रशासक श्री विनित, अंचल अधिकारी अनिल कुमार, नगर प्रबंधक प्रशांत भारती, राजस्व कर्मी व अन्य मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment