:- राम कुमार
नव वर्ष का स्वागत अपनों के साथ अपने घरों में करें:- अनुमंडल पदाधिकारी
मास्क पहने व सामाजिक दूरी का करें अनुपालन…..लगाये कोविड का सुरक्षित टीकाः एसडीएम मनीष कुमार
कोडरमा। ओमिक्रोन व कोविड के तीसरी लहर के प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोडरमा सख्त कदम उठा रहा है। पिछले दिनों कोडरमा जिले में कोविड संक्रमण मामलों में इजाफा हुआ है। इस हेतु उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार जिले के सभी सार्वजनिक स्थलों पर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा 31 दिसंबर 2021 की देर रात से धारा 144 लगा दी गयी है। निषेधात्मक धारा के तहत सभी सार्वजनिक स्थल, पार्क, रेस्टुरेंट/बार/होटल, खेल मैदानों इत्यादि भीड़-भाड़ स्थानों पर निषेधात्मक आदेश पारित किया गया है। उक्त सभी स्थानों पर अधिक भीड़-भाड़ नहीं करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ सभी लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिया है कि निषेधात्मक धारा को सख्ती से अनुपालन करायें। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाये जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करना का निर्देश दिया गया। ज्ञात हो कि पिछले एक हफ्ते में कोरोना से संक्रमित लोगों में इजाफा हुआ है औऱ लोगों के द्वारा अपेक्षित रुप से कोविड अनुरुप व्यवहार का अनुपालन नहीं करने के कारण जिला प्रशासन सख्त कदम उठ रहा है। जिला प्रशासन ने कोडरमावासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नये वर्ष का हमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करना और कोविड का सुरक्षित टीका लगवाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण अपना जरुर करवायें। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने अपील करते हुए कहा कि छूटे हुए सभी लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड का टीका जरुर लें और मास्क पहनना बिल्कुल न भूलें। अनावश्यक रुप से घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क पहने। अपने हाथों के साफ पानी से समय-समय पर धोएं। नव वर्ष शांतिपूर्ण तरीके से अपने घरों में ही मनायें। अधिक भीड़-भाड़ स्थानों में जाने से बचें। साथ ही साथ रेस्टुरेंट व बार संचालकों से अपील की गयी है कि अपने बार, होटल व रेस्टुरेंट में अधिक भीड़ न करें। सभी स्थानों पर सेनेटाइजर व मास्क की पूरी व्यवस्था हो। सामाजिक दूरी का अवश्य रुप से अनुपालन हो। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नये साल में नये चैलेंज आ रहे है। कोविड का नया वैरिंयट आ रहा है। पिछले दिनों भी कोविड के खिलाफ कोडरमा जिला ने जंग लड़ी, इस जंग को जारी रखना होगा। कोविड अनुरुप व्यवहार का सख्ती से पालन करना होगा ताकि हम अपने परिवार, आस-पड़ोस को सुरक्षित रख सकें। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव व रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रुम बनाया गया है। किसी बाहरी राज्यों से आ रहे हो, उनकी सूचना दे। कोविड से संबंधिक किसी प्रकार के लक्षण आपमें दिख रहा है, तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करायें। साथ ही टीकाकरण में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील किया। अपने और अपने परिवार व आस-पड़ोस का ख्याल रखते हुए नव वर्ष का आगमन करें।
मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करेः एसडीएम
अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने जिले में बढ़ते ठंड को देखते हुए नगर प्रशासक व अंचल अधिकारी को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहो पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिले के अंतरराज्यीय सीमाओं पर कोविड जांच को बढ़ने की बात कही। कंटेनमेंट जोन में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। कहा कि अगर परिवार के सदस्य में कोई भी कोविड से संक्रमित पाये जाते हैं तो पेनिक व घहराये नहीं, तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराये। आपकी सावधानी व सतर्कता ही आपको कोविड से बचा सकती है।




