:- रवि शंकर अमित!
हीट अंदर रन – 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो की हालत गंभीर!
मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र से बड़े हादसे की खबर है, जहाँ एक सायकिल पर सवार 3 लोगों को अज्ञात वाहन कुचलते हुये फरार हो गया! हीट अंदर रन के इस मामले के एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से जख़्मी हो गये!
मरांची थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया की तीनों मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गाँव निवासी हैँ, दरअसल मुकेश दास सायकिल से अपनी माँ का ईलाज कराकर घर जा रहे थे, उनके साथ मुकेश दास का 5 वर्षीय पुत्र भी था, इस हादसे में मुकेश दास की माँ और बच्चा बुरी तरह जख़्मी है,स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत तीनों को मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मोकामा ट्रामा सेंटर भेज़ दिया गया, जहाँ दादी और पोते की हालत गंभीर बनी हुई है!
बाइट – डॉ. राजेंद्र नागर
बाइट – परिजन
बाइट- मुकेश दास




