जमीन विवाद में युवक की हत्या, शव कर शव जलाया, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार


बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहां गांव स्थित बैजु भगत टोला (वार्ड-08) में जमीन के हिस्से के विवाद को लेकर 38 वर्षीय विजय भगत की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पत्नी नीतू देवी ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को जमीन के बंटवारे को लेकर उनके पति का बड़े भाई परशुराम भगत, पिता मैनेजर भगत, मां, भाभी तथा देयादिन मरछिया देवी से विवाद हुआ था। दोपहर वह बकरी चराने सरेह गई थीं। इसी दौरान आरोपितों ने मिलकर विजय भगत की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि बाद में चचेरे ससुर रामजी भगत और चचेरे देवर राजेश्वर भगत शव को ले जाकर जला दिए। नीतू देवी ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उनका मोबाइल भी छीन लिया गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी, 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक तथा दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join us on: