रिपोर्ट- निभाष मोदी!
भागलपुर के सुल्तानगंज के गनगनियां गांव के समीप आज शनिवार की अहले सुबह और फोरलेन पर हाईवा और पिकअप वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई !
इस घटना में माल वाहक पिकअप वैन चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई !
घटना के बाबत बताया जा रहा है कि, समस्तीपुर के दलसिंहसराय से परवल और बैगन लोड कर पिकअप भागलपुर की ओर जा रहा थी कि, तभी गनगनियां रेलवे स्टेशन के समीप फोरलेन सड़क पर भागलपुर से मुंगेर की ओर जा रही हाईवा ट्रक ने सामने से पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी ! जिससे पीकपभैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी में फंसकर चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई !
हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सुलतानगंज पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव को बाहर निकाला गया।
वहीं मृतक की पहचान बेगूसराय के मंसूरचक निवासी रामभरोस दास के 25 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई। जबकि दूसरे मृतक की पहचान खगड़िया जिला के मथुरापुर काली स्थान निवास दिनेश तांती के 23 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है।



