हाथ से मेहंदी भी नहीं छुटी थी कि रितु को दहेज दरिंदों ने सुला दी मौत के नींद ससुराल वाले फरार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

शादी के महज 18 दिन बाद विवाहिता रितु की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद परिजनों में हलचल मच गई । जहानाबाद जिले के धंधर विगहा गांव निवासी रोहन पासवान की शादी वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तरसी गांव निवासी मंचन भगत की पुत्री रितु कुमारी के साथ गत 27 जून को हुई थी शादी के महज 18 दिन बाद ही रितु को मौत की नींद सुला दी गई इसके बाद परिजन ने ससुराल वालों पर नाम जद प्राथमिकी दर्ज कराई है दर्ज कराए गए प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है मृतका के पिता मंचन भगत ने कहा है कि हमारी पूरा विश्वास है कि मेरी पुत्री रितु कुमारी को दहेज के लिए ससुराल वालों ने हत्या कर दिया है उन्होंने आरोप लगाया है कि विवाह में उनकी हैसियत के अनुसार उन्होंने दो लाख रूपये नगद एक मोटरसाइकिल सोने चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान उपहार के रूप में दिया था उन्होंने बताया कि हमारी बेटी रितु ने फोन कर बताई थी कि उसके ससुराल वाले लगातार तरह-तरह का आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रहे हैं कुछ ही देर बाद ससुराल पक्ष की ओर से सूचना मिलती है कि आपकी पुत्री रितु कुमारी की तबीयत खराब है जब परिजन आनंन फानन में रीतु के ससुराल धंधर बीघा पहुंचे तो रितु की मौत हो चुकी थी कंचन भगत का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के मांग को लेकर उनकी पुत्री को लगातार ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और इसी कारण उसकी हत्या कर दिया है उन्होंने कहा कि रितु के शरीर पर चोट के निशान थे जिससे साफ साबित होता है कि उसके साथ मारपीट की गई है इस संबंध में पति रोहन पासवान के अलावा सास ससुर समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जो भी आरोपी होंगे उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा फिलहाल घर वाले फरार हैं उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

Join us on: