दरभंगा- बाढ़ के खतरे के बीच कई गांवों का संपर्क भंग ,दो दर्जन से अधिक गांव खाली कराने के निर्देश!

SHARE:

रिपोर्ट – लक्ष्मण कुमार!

दरभंगा में बाढ़ का खतरा गहराया: कई गांवों का सड़क संपर्क टूटा, दो दर्जन गांव खाली कराने के निर्देश, जिला प्रशासन ने बताया कि 186 नाव, 512 राहत शिविर और 611 सामुदायिक किचन की तैयारी पूरी।

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और कोसी बैराज से छोड़े गए पानी के कारण दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी और घनश्यामपुर प्रखंड में कोसी एवं कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी निचले इलाकों में फैलने से कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है, जबकि स्कूलों और किसानों की फसलों पर भी संकट गहरा गया है।

प्रखंड के इटहर, उसरी, उजुआ सिमरटोका एवं तिलकेश्वर पंचायत के कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनिया और इटहर पोखर भी बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन ने एहतियातन दो दर्जन गांव खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

दरभंगा जिला प्रशासन ने बताया कि 186 नाव, 512 राहत शिविर और 611 सामुदायिक किचन की तैयारी पूरी कर ली गई है। दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।

Join us on: