सिकटा नदी में डूबने से दो मौसेरी बहनों की मौत,दोनों परिवार में मचा कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां सिकटा नदी में डूबने से दो मौसेरी बहनों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
बेतिया/सिकटा। पश्चिम चम्पारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो मौसेरी बहनों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों की पहचान सिकटा के हसनपुरा निवासी अली हुसैन अंसारी की 18 वर्षीय पुत्री गुलशन खातून तथा चनपटिया थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी स्वर्गीय अरमान अंसारी की 12 वर्षीय पुत्री जिया फिरदौस के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जिया फिरदौस अपने मौसा सदा हुसैन के घर हसनपुरा में रह रही थी। शनिवार सुबह दोनों मौसेरी बहनें स्नान करने के लिए सिकटा नदी की ओर गई थीं। हाल के दिनों में हुई भारी बारिश के कारण नदी में बाढ़ का पानी फैला हुआ था। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिकटा थाना अध्यक्ष नितीश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने तथा नदी किनारे लोगों को सतर्क करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके!

Join us on: