लखीसराय- शराब के नशे में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार,गाड़ी से शराब जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!

लखीसराय। बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है। जहां नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार्यानंद स्थित साई मंदिर के समीप से एक कार से पांच बोतल विदेशी शराब,छह केन बीयर और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान लखीसराय निवासी दीपक कुमार भारद्वाज और चालक बेगूसराय निवासी दीपक कुमार के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि दीपक कुमार भारद्वाज खगड़िया में आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात है। बताया जाता है कि नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गिरफ्तार दीपक भारद्वाज शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं।इसी सूचना पर कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई में जूटी है। वहीं गिरफ्तार दीपक भारद्वाज ने मुहल्ला के ही लोगों पर फंसाने का आरोप लगाया है।

Join us on: