नवादा / सोनू सिंह ।
वारिसलीगंज के लाल आयुष भलोटिया ने रचा इतिहास, नीट में देश भर में मिला चौथा स्थान नवादा जिले के वारिसलीगंज में जश्न का माहौल,
बधाई देने वालों का लगा तांता कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से आयुष ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल परीक्षा में लहराया परचम
वारिसलीगंज (नवादा):-
नवादा जिले के छोटे से कस्बे वारिसलीगंज के होनहार छात्र आयुष भलोटिया ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में देश स्तर पर चौथा (AIR 4) स्थान हासिल कर पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में आयुष की इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही उनके गृहक्षेत्र वारिसलीगंज में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया।देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS दिल्ली में पढ़ेंगे आयुषदेश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक नीट (NEET UG) में ऑल इंडिया रैंक 4 लाने के बाद आयुष का देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थान, एम्स (AIIMS), नई दिल्ली में डॉक्टर बनने का सपना अब साकार होने जा रहा है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और स्थानीय नागरिकों ने बधाई देते हुए कहा कि आयुष ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अगर लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो देश के किसी भी शीर्ष पायदान पर पहुँचा जा सकता है।
छोटे शहर से राष्ट्रीय फलक तक का सफर
आयुष भलोटिया की इस सफलता से पूरे जिले के छात्रों में भारी उत्साह है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयुष की यह उपलब्धि वारिसलीगंज और नवादा के अन्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। आयुष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट समर्थन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है।



