गयाजी- बोरबेल से सुरक्षित बाहर निकला 3 वर्षीय मासूम, NDRF ने किया कमाल!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

गयाजी-बिहार के गया जिले में तीन साल का मासूम पीयूष खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया।

गयाजी जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कठौतिया केवाल पंचायत के रघुनाथ नगर गांव में गुरुवार शाम को तीन वर्षीय मासूम पीयूष कुमार खेलते-खेलते एक बोरवेल में गिर गया। बोरेवेल 300 फीट गहरा था, लेकिन मासूम लगभग 30 फीट की गहराई में फंसा गया था। सात घंटे की कोशिश के बाद पीयूष को बाहर निकाल लिया गया।

बच्चे के बाहर आते ही तालियां बज उठीं, वहीं परिजनों के आंखों में खुशू के आंसू छलक आएं. पीयूष को लगभग सात घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बाहर निकाल लिया गया है. पीयूष को 1 बजकर 50 मिनट पर एनडीआरएफ की टीम ने सकुशल बाहर निकाल लिया है। एंबुलेंस से बच्चे को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। बच्चा बिल्कुल ठीक है।

Join us on: